रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नई दिशाएं एनजीओ और द मीडिया पॉइंट (पोर्टल न्यूज़) ने संयुक्त रूप से पर्यावरण दिवस मनाया। नई दिशाएं एनजीओ द्वारा महादेवघाट में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पेड़ों को बचाने और संरक्षित करने का संदेश दिया गया। बता दें नई दिशाएं एनजीओ और द मीडिया पॉइंट के पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन के जी.आर राणा शामिल हुए।

बता दें मुख्य अतिथि जी.आर राणा ने पौधरोपण के पश्चात लोगों को जागरूकता सन्देश देते हुए पर्यावरण के ऊपर लिखी अपनी कविता सुनाई और पर्यावरण के मूल्यों के बारे में भी समझाया। पौधरोपण के कार्यक्रम के बाद नई दिशाएं एनजीओ की कार्यकारिणी टीम ने डीडी नगर थाना प्रभारी कुमार गौरव को भी पौधा भेंट किया। डीडी नगर थाना प्रभारी कुमार गौरव ने नई दिशाएं एनजीओ और द मीडिया पॉइंट की टीम को नई शुरुआत की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

नई दिशाएं एनजीओ और द मीडिया पॉइंट ने संयुक्त रूप से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, डीडी नगर थाना प्रभारी कुमार गौरव को भेंट किया पौधा, मुख्य अतिथि के रुप में पुर्व अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग छ.ग शासन के जी.आर राना हुए शामिल

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.