रायपुर से जुड़ी एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।कुम्हारी टोल प्लाज़ा को लेकर वर्षों से उठ रही आवाज़ें अब असर दिखा रही हैं।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि जून 2026 से इस टोल प्लाज़ा को बंद कर दिया जाएगा।इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर आधिकारिक जानकारी दी है।
सांसद अग्रवाल लंबे समय से टोल हटाने की पैरवी कर रहे थे।अब केंद्र से मिली स्वीकृति को स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है।साफ है कि आने वाले दिनों में टोल से निजात मिलने से रायपुर से दुर्ग की यात्रा और सुगम होगी।
अब निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या तय समयसीमा में वाकई यह टोल प्लाज़ा बंद हो पाता है या नहीं।
