रायगढ़। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। शहर के प्रतिष्ठित होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित ‘सनराइज स्पा एंड सैलून’ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
इस कार्यवाही में पुलिस ने स्पा संचालक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है।पॉइंटर भेजकर बिछाया जालवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह को सूचना मिली थी कि होटल ट्रिनिटी के स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। सूचना की तस्दीक के लिए नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) मयंक मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक ‘पॉइंटर’ को फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। जैसे ही सौदा तय हुआ और इशारा मिला, पुलिस की संयुक्त टीम ने वहां दबिश दे दी।
आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज जब्तछापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मिलीं। महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में की गई तलाशी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री, ग्राहकों का रजिस्टर, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई।पु
लिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:विनयकांत बरगट (43 वर्ष): स्पा संचालक, निवासी भिलाई (दुर्ग)।देवेन्द्र सिंह (48 वर्ष): होटल मैनेजर, निवासी रायगढ़।
पीटा एक्ट के तहत मामला दर्जकोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 36/2026, धारा 3, 4, 5 और 7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA Act) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से एक ओप्पो रेनो 11 प्रो मोबाइल, ₹6000 नगद और साल 2024 से अब तक का किरायानामा व अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
“अपराधियों की खैर नहीं” – एसएसपीमामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि:”रायगढ़ में देह व्यापार, जुआ, सट्टा और अवैध शराब जैसे किसी भी अनैतिक कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे कृत्यों में शामिल लोग चाहे कोई भी हों, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।”
