कोरबा, द मीडिया पॉइंट। उर्जाधानी कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल प्रभावित ग्राम रलिया में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक 25 वर्षीय युवती ने आपसी विवाद के दौरान अपने ही पिता की हत्या कर दी।घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अशोक निषाद के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार उनकी बेटी गीता निषाद, जो कोरबा शहर में रहती थी, कुछ दिनों पहले ही गांव स्थित घर आई हुई थी।बताया जा रहा है कि पिता अपनी बेटी के रहन-सहन और जीवनशैली को लेकर नाराज थे और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटी ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया है। निरीक्षक प्रमोद उडसेना पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.