राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। आज दिनांक 26.02.2026 को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव बालाजी राव (भापुसे) द्वारा रेल्वे सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में पंजीबद्ध अपराध एवं ऐसे अपराध रोकने के लिए किये जाने वाले उपाय, ट्रेनों में हुए चोरी एवं लूट के प्रकरणों की समीक्षा एवं आरोपियों के द्वारा अपनाये जाने वाले विभिन्न तरीकों के संबंध में, रेल्वे स्टेशन में सीसीटीवी की उपलब्धता, एवं आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान डोंगरगढ रेल्वे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, प्लेटफार्म पेट्रोलिंग,रेल्वे स्टेशन एवं रेल्वे ट्रैक के आस-पास एवं ट्रेनों में घटना कारित करने वाले असामाजिक एवं अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा उपरांत प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। स्थानीय पुलिस, आरपीएफ एवं जीआरपी के मध्य बेहतर तालमेल एवं यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये गये।

उक्त बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, एआईजी गीता वाधवानी, आरपीएफ थाना प्रभारी तरूणा साहू, जीआरपी थाना प्रभारी दया कुर्रे, थाना प्रभारी कोतवाली नंद किशारे गौतम, थाना प्रभारी सोमनी अरूण नामदेव , थाना प्रभारी लालबाग रमेश पटेल, थाना प्रभारी बोरतालाव अवनीश श्रीवास, चौकी प्रभारी चिखली कैलाश मरई, चौकी प्रभारी तुमड़ीबोड़ दिलीप पटेल सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.