
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। आगामी होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के साथ आज नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।पुलिस लाइन राजनांदगांव से प्रारंभ हुआ फ्लैग मार्च गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, आजाद चौक, भारत माता चौक, गंज चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होते हुए सम्पन्न हुआ।
इस दौरान लगभग 300 पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना एवं असामाजिक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न करना है।पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूर्णतः सजग एवं प्रतिबद्ध है।
इस वर्ष विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत—1 शहर में 100 से अधिक फिक्स प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे।2. 50 से अधिक पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गश्त करती रहेंगी।3.संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी।4.ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी।5. शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।6. शहर मे सादी वर्दी में भी पुलिस बल व महिला पुलिस टीम तैनात रहेगी।
आमजन से अपीलराजनांदगांव पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि—1 होली पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाएं।2 जबरन रंग लगाने, अभद्र व्यवहार या विवाद की स्थिति से बचें।3 सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाहपूर्ण पोस्ट साझा न करें।
4 यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें — दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें।चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें।नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें।शराब सेवन कर वाहन न चलाएं।तेज गति एवं स्टंटबाजी से बचें।किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी थाना को दें।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने यह भी कहा कि “राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है। त्योहार खुशियों का प्रतीक है, इसे शांति एवं अनुशासन के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”राजनांदगांव पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिला पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए होली पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है।
