Oplus_131072
Oplus_131072

कवर्धा, द मीडिया पॉइंट। कुकदुर थाना क्षेत्र में अंधेरे और सुनसान इलाकों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई में एक नाबालिग समेत छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नकदी, वारदात में उपयोग किए जाने वाले औजार और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। गिरोह खुद को ‘छल्ला’ गैंग के नाम से पहचानता था।पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह पिछले कुछ महीनों से सक्रिय था और राहगीरों व छोटे व्यापारियों को सुनसान रास्तों पर रोककर उनसे लूटपाट करता था। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा डराया-धमकाया जाता था। क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना के आधार पर दबिश देकर सभी को पकड़ लिया।

बैगा बाहुल्य क्षेत्र में फैला था खौफजिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छ्वाई ने बताया कि कुकदुर बैगा बाहुल्य क्षेत्र है। गिरोह बाहरी लोगों और व्यापारियों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देता था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल था। पूछताछ में अन्य मामलों से जुड़े सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपीपुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.