
दुर्ग, द मीडिया पॉइंट एंड। जामुल क्षेत्र में एक कुत्ते की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, एक मार्च 2026 की रात जामुल की एक गली में दो युवकों द्वारा एक कुत्ते के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता मदन साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि मुर्तजा अली और राहुल मार्कण्डे ने कुत्ते को पीटने के कारण उसकी मौत हो गई।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान दोनों आरोपी जामुल क्षेत्र में ही नजर आए, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
