Oplus_131072
Oplus_131072

सरगुजा, द मीडिया पॉइंट। प्रार्थी मोहर लाल यादव साकिन मठपारा थाना मणीपुर का दिनांक 26/02/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25/02/26 को प्रार्थी प्रति दिन की भांति अपने मवेशियों को घर के पास बांधा था उसमे से एक रास पड़वा खुला था जिसे पनेश्वर मुण्डा एवं विकास मुण्डा दोनों मिलकर रात्रि मे डंडा व पत्थर से दौड़ा दौड़ा कर मारने लगे, पड़वा के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर प्रार्थी की पत्नी बाहर निकलकर देखी तो पनेश्वर मुण्डा एवं विकास मुण्डा पड़वा को डंडा एवं पत्थर से मार रहे थे, पड़वा को मारते देख पनेश्वर मुण्डा एवं विकास मुण्डा से प्रार्थी की पत्नी पूछताछ की तो प्रार्थी के पत्नी को भी गाली गलौज किये है, जो बाद मे मारपीट से पड़वा की मौत हो गयी है, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 37/26 धारा 325 बी. एन. एस. एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 डी, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मृत पड़वा का पशु चिकित्सा अधिकारी से पीएम कराकर, मामले के प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख किया गया है, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पत्ता तलाश कर सकुनत से पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम विकास मुण्डा पिता सोहर राम उम्र 25 वर्ष साकिन मठपारा थाना मणीपुर (02) परमेश्वर उर्फ पनेश्वर मुण्डा आत्मज स्व. कन्हाई मुण्डा उम्र 27 वर्ष साकिन मठपारा थाना मणीपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं पत्थर का टुकडा जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, अनिल सिंह, उमाशंकर साहू, रामशंकर यादव, रघुनन्दन सक्रिय रहे।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.