आगरा। कुणाल सिंह ठाकुर। उत्तर प्रदेश के आगरा में टांस यमुना थाना क्षेत्र की महिला ने एक युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना में तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि वह डर की वजह से अपने मायके में रहने को मजबूर है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में काम करती है। साथ में काम करने वाले युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। वह उसे घुमाने ले जाने लगा। उसके फोटो और वीडियो बना लिए। वह उससे दूरी बनाने लगी। मगर, वह धमकी देने लगा। बताया कि वह अपने पास आने का दबाव बनाने लगा।
वह एक बार आ भी गई। मगर, वह उससे मिलने के लिए मना करने लगी। इस पर पति को फोटो भेज दिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।