रायपुर। द मीडिया पॉइंट। कुणाल सिंह ठाकुर। राजधानी के व्यस्त इलाकों में नशे का कारोबार अब गलियों तक पहुँच चुका है। नयापारा क्षेत्र से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है, जहाँ एक युवक न सिर्फ खुद नशे के दलदल में धंसा है, बल्कि इलाके के मासूम युवाओं को भी नशे का आदी बना रहा है।”
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नयापारा स्थित शंकर चौक, बिजली ऑफिस के पास रहने वाला एक युवक, जिसका नाम सोनू उर्फ अनस बताया जा रहा है, इलाके में नशीली गोलियों और सिरप की तस्करी में लिप्त है। बताया जा रहा है कि यह युवक कुंवारा है और दिन भर शहर के फूल चौक और आसपास के इलाकों में घूम-घूम कर नशे की सप्लाई करता है।
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। आरोपी न केवल प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेच रहा है, बल्कि छोटे बच्चों और युवाओं को बहला-फुसलाकर इस लत का शिकार बना रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि पुलिस की नाक के नीचे यह काला धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है।
The Media Point News प्रशासन से यह सवाल करता है कि आखिर कब तक ऐसे नशा तस्करों को खुली छूट मिलती रहेगी? क्या पुलिस इन शिकायतों पर संज्ञान लेकर नयापारा और फूल चौक को नशामुक्त कराएगी? इस मामले की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।”
