बर्दवान/रायपुर। द मीडिया पॉइंट। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले से एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। फूलों की माला पहने प्रेमी जोड़े का शव बर्दवान के तिंकोनिया इलाके के एक होटल से बरामद किया गया। रविवार दोपहर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आत्महत्या करने वाले प्रेमी जोड़े की पहचान महादेव मांझी (20) और प्रियंका मित्रा रूप में हुई है। मृत प्रेमी का घर बांकुड़ा जिले में हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका मित्रा वर्तमान में बर्दवान शहर के इचलाबाद इलाके में अपने परिवार के साथ किराए पर मकान ले रही थी। आज सुबह महादेव माझी उसे लेकर होटल के कमरे में आया था।
आज सुबह होटल में आई थी लड़की, लड़का ने बहन के रूप में दिया था परिचय :
होटल कर्मी तपस कांति मंडल ने बताया कि महादेव मांझी ने शनिवार दोपहर होटल की चौथी मंजिल पर कमरा किराए पर लिया था। रविवार की सुबह 10 बजे वह एक युवती को लेकर होटल के कमरे में दाखिल हुआ। होटल स्टॉफ के पूछने पर महादेव मांझी ने कहा कि यह उनकी बहन है। उसके बाद वह उक्त लड़की के साथ कमरे में दाखिल हो गया, लेकिन उसके काफी देर तक होटल का कमरा नहीं खुला, तो होटल के कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने फोन किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। फिर उन्होंने बर्दवान थाने को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से लटकी लाश बरामद की। प्रेमी जोड़े के शव को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है। वहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
माला पहने हुए प्रेमी जोड़े का पुलिस ने बरामद किया शव, कमरे में मिली सिंदूर की डिबिया :
होटल के कर्मचारियों ने कहा कि पुलिस जब कमरे में प्रवेश की, तो दोनों के गले में वरमाला थी। कमरे में सिंदूर की डिबिया भी मिली है। माना जा रहा है कि दोनों ने पहले वरमाला की अदला-बदली की। उसके बाद लड़की को सिंगूर लगाई और रविवार को होटल के कमरे में शादी कर ली। बताया जा रहा है कि पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। डीएसपी ट्रैफिक राकेश चौधरी ने कहा कि दो शव फंदे से लटके मिले हैं। दोनों मृतकों का घर बांकुड़ा में है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि होटल की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। इतने देर बाद होटल से पुलिस को सूचना क्यों दी गई?
