पटना/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। बिहार के पटना में दोस्ती, प्यार, सैक्स और धोखा का मामला सामने आया है। यहां एक 21 साल के फार्मासिस्ट ने पिछले दो महीने में 10 लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ गंदा काम किया। 21 साल का ये युवक पहले लड़कियों से दोस्ती करता था फिर फोन पर लड़कियों से चैटिग जो धीरे-धीरे अश्लील हो जाता है। इसके बाद युवक उस अश्लील चैट के सहारे लड़कियों को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इसके बाद युवक उसका न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। युवक पिछले 2 महीने में 10 से ज्यादा लड़कियों को इस तरह फंसा चुका था। लड़कियों को ब्लैकमेल करने का यह खेल में लड़का सबसे पहले लड़की से दोस्ती कर उससे वीडियो कॉल पर बात करता था। फिर वह प्यार करने की बात कहता और अपनी बातों से लड़कियों को झांसे में लेता था। साथ जीने मरने की कसमें खाता।
स्क्रीन शॉट लेकर करता था ब्लैकमेल :
इसके बाद लड़कियां जब उसके प्यार के झांसे में आ जाती थी तब वह प्यार की बातें करते-करते लड़की को मोबाइल के सामने न्यूड होने के लिए कहता था। तबतक युवक लड़कियों के दिमाग पर इस कदर हावी हो चुका होता है कि लड़कियां उसकी बात मान कर न्यूड हो जाती थी। इसके बाद ये शातिर युवक स्क्रीन रिकॉर्डर या स्क्रीन शॉट लेकर अपने पास रख लेता था। इसके बाद शुरू होता था उसका असली खेल।
फार्मासिस्ट का नाम नाम राहुल है :
फार्मासिस्ट इस वीडियो या फोटो के सहारे लड़कियों को ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था। वह लड़कियों को फोटो भेजकर फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहता था। लड़कियां नहीं मानती थी तब वह उसे फोटो वायरल करने की धमकी देता था। युवक का नाम राहुल कुमार है। वह पटना के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में बतौर फार्मासिस्ट काम करता है।
पीड़िता की बहन पहुंची थी महिला हेल्पलाइन :
राहुल की यह करतूत तब सामने आई जब इसके खिलाफ महिला हेल्पलाइन वन स्टॉप सेंटर में एक पीड़िता की बहन ने 27 जुलाई को लिखिक कंप्लेन किया। शिकायत में उसने बताया कि एक बड़े सरकारी हॉस्पिटल में उसकी बहन फार्मासिस्ट है। राहुल डेली हॉस्पिटल के चक्कर लगाता है। पीछा-करते-करते घर भी आ जाता है। पिछले 5 महीने से वो उसकी बहन को मानसिक तौर पर परेशान कर रहा है। इसके बाद महिला हेल्पलाइन ने राहुल को नोटिस भेजा।
पूछताछ में मोबाइल चेक किया तो सामने आई करतूत :
यहां परियोजना प्रबंधक कुमारी प्रमिला ने जब राहुल से पूछताछ की और उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें 10 अलग-अलग लड़कियों के अश्लील व न्यूड वीडियो मिले। साथ ही मोबाइल में लड़कियों का फोटो भी था। ये सभी वीडियो जून और जुलाई महीने में रिकॉर्ड किए गए थे। इसके बाद जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो ये सारा माजरा सामने आया।